Showing posts with label अनूप जलोटा. Show all posts
Showing posts with label अनूप जलोटा. Show all posts

मालिनि और अनूप जलोटा ‘भजनरत्न’ के होंगे जज


‘भजन’ पर आधारित रिएलिटी शो ‘भजनरत्न’ का ऑडिशन आगामी 02 जून से देश के बड़े-बड़े शहरों में शुरू हो रहा है। इसका प्रसारण धार्मिक चैनल ‘आस्था’ पर होगा। इस शो के जज लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी, भजन सम्राट अनूप जलोटा और प्रसिद्ध कथक नर्तक एवं शास्त्रीय गायक पं. बिरजू महाराज होंगे। जाहिर है, जहां एक ओर पहली बार लोकभजनों को कैसे पारंपरिक तरीके से गाया जाए, इसके लिए मालिनी नए प्रतिभागियों को दिशा-निर्देश करती नज़र आएंगी, तो वहीं अनूप जलोटा पहली बार अपनी भजन गायिकी के गुर सिखाते और जज करते नज़र आएंगे। वहीं, पद्म विभूषण से सम्मानित, जानेमाने कत्थक गुरू पंडित बिरजू महाराज निर्णायक मंडल के रूप में ‘भजनरत्न’ के प्रतिभागियों के बीच अपना अनुभव साझा करेंगे। बता दें कि पतंजलि के सहयोग से इस शो का निर्माण अथ एंटरटेनमेंट और आस्था के बैनर तले हो रहा है। अथ एंटरटेनमेंट के निदेशक पंकज नारायण बताते हैं कि हम देश की धार्मिक व सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को और मज़बूत करने के ख्याल से इस रिएलिटी शो को विश्वव्यापी बनाना चाहते हैं। पंकज बताते हैं कि उन्हें देशभर के भजन गायकों का बहुत अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है। दिल्ली, मुंबई, देहरादून, नोएडा, पटना, हैदराबाद, रांची जैसे 14 बड़े शहरों में इस शो का ऑडिशन शुरू होने जा रहा है।

14 मई 2016 के अंक में 'मिनी फिल्म रिपोर्टर' अखबार ने 'भजनरत्न' की ख़बर को विशेष जगह दी, आपका साभार।


अथ एंटरटेनमेंट, अनूप जलोटा, अपूर्वा, अपूर्वा बजाज, Ath Entertainment, Anoop Jalota, Patanjali, Pankaj Narayan, हरिभूमि, भजन रत्न, bhajan ratna, mini film reproter, मिनी फिल्म रिपोर्टर

14 मई 2016 के अंक में 'हरिभूमि' अखबार ने मनोरंजन पेज पर 'भजनरत्न' को ख़ासी जगह दी, इसके लिए धन्यवाद।


अथ एंटरटेनमेंट, अनूप जलोटा, अपूर्वा, अपूर्वा बजाज, Ath Entertainment, Anoop Jalota, Patanjali, Pankaj Narayan, हरिभूमि, भजन रत्न, bhajan ratna

'भजनरत्न': मीडिया कवरेज। आप सबका सहृदय आभार।

Special Coverage by 'Being Indian'

Special Coverage by 'StoryPick'

Special Coverage by 'Yahoo News '

Special Coverage by 'Yahoo News 


Special Coverage by 'Khas Khabar'

Special Coverage by 'Frify'

Special Coverage by 'Jansatta'

Special Coverage by 'Glamras.com'

Special Coverage by 'The Indian Express'


Special Coverage by 'Jansatta'

Special Coverage by 'Thatscoop'

Special Coverage by 'Prabhat Khabar'

Special Coverage by 'Outlook'

न्यूज़24 ने 'भजनरत्न' की ख़बर को विशेष जगह दी, आपका साभार।


अथ एंटरटेनमेंट, अनूप जलोटा, अपूर्वा, अपूर्वा बजाज, Ath Entertainment, पंकज नारायण, भजन रत्न, bhajan ratna, पतंजलि, 

भजन रत्न: अनूप जलोटा, मालिनी अवस्थी होंगे निर्णायक मंडल में।

भक्तिरस पर आधारित भजनगीतों का सबसे बड़ा रियलिटी शो “भजन रत्न” के निर्णायक मंडल में अनूप जलोटा और मालिनी अवस्थी शामिल होंगे। भजन गायकों के लिए ये रियलिटी शो ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार किसी रियलिटी शो में भजन सम्राट अनूप जलोटा गायकों को भजन गायिकी के सुर को कैसे संवारा जाये, इसके टिप्स देते नज़र आएंगे, तो वहीं मालिनी अवस्थी भजनगीतों की लोक परम्परा को लेकर प्रतिभागियों को गुर सिखाएंगी। तो हो जाइए तैयार, आपके लिए है ये सुनहरा मौका, अपनी आवाज़ दुनिया को बताने का। जल्द ही शुरु होगा ऑडिशन आपके शहर में।
 

15 अप्रैल 2016- अथ एंटरटेनमेंट का भव्य आयोजन


आस्था और अथ एंटरटेनमेंट कृत "भजन रत्न" टीवी रियलिटी शो का भव्य शुभारंभ ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में दिनांक १५ अप्रैल २०१६ को हुआ।  इस  आयोजन में भजन सम्राट अनूप जलोटा, प्रसिद्द लोक गायिका मालिनी अवस्थी, बॉलीवुड गायक ऐश्वर्य निगम, टीवी कलाकार ऋचा सोनी और कत्थक नर्तकी आरुषि निशंक ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को खूब झूमाया। कार्यक्रम के दौरान परमार्थ निकेतन के परम पूज्य श्री चिदानंद सरस्वती  साथ-साथ कई और संत और महात्माओं ने अपनी उपस्थिति से पूरे शो को आशीर्वाद प्रदान किया। हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने भजन और नृत्य का भरपूर आनंद उठाया। 'भजन रत्न' शो का यह उद्द्घाटन समारोह रामनवमी के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश में घूम-घूम कर भजन  गाने वाले उन युवाओं को ढूंढना है जिसकी गायिकी का एक अलग अंदाज है। उन सभी प्रतिभागियों को देश भर से चुन कर एक व्यापक मंच प्रदान करना ही इस शो का प्रमुख उद्देश्य है। 

'भजन रत्न' के उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ-साथ आस्था टीवी और राजनीति जगत के कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद थें। इस शो का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके, राष्ट्रगान 'जन-गन-मन' के धुन से शुरू हुआ और उसके बाद एक  से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने इस शाम को सांस्कृृतिक शाम में तब्दील कर दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि व् साहित्य्कार डॉ. संजय पंकज ने किया साथ ही इस शो में ऐंकरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले ऋचा  सोनी और ऐश्वर्य निगम ने भी समय-समय पर मंच को सँभालते हुए 'भजन-रत्न' के बारे में दर्शकों को अवगत कराया।  

इस अवसर पर 'अथ' ने अपनी एक पत्रिका 'अथ सृजन यात्रा' का भी लोकार्पण किया। जिसमे कई बड़े साहित्य्कार और उपस्थित अतिथियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए परम पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने अथ और आस्था दोनों की टीम को बधाई देते हुए ऐसी सांस्कृतिक प्रयासों को सफल होने का आशीर्वाद दिया। इस शो के निर्देशन की जिम्मेदारी टीवी की दुनिया के सफल और चर्चित निर्देशक संतोष बादल के हाथों में था साथ ही कैमरा और लाईट निर्देशन  धर्मेंद्र विश्वास की जिम्मेदारी थी। इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद अथ और आस्था दोनों मिलकर देश के कोने -कोने से भजन गाने वाले युवाओं को चुनकर स्टूडियों में लाएंगे और फिर प्रतियोगिता आधारित इस कार्यक्रम को गीत-संगीत की दुनियां में एक नए मुकाम तक  दिशा में सकारात्मक प्रयास शुरू की जायेगी।