Showing posts with label मालिनी अवस्थी. Show all posts
Showing posts with label मालिनी अवस्थी. Show all posts

15 अप्रैल 2016- अथ एंटरटेनमेंट का भव्य आयोजन


आस्था और अथ एंटरटेनमेंट कृत "भजन रत्न" टीवी रियलिटी शो का भव्य शुभारंभ ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में दिनांक १५ अप्रैल २०१६ को हुआ।  इस  आयोजन में भजन सम्राट अनूप जलोटा, प्रसिद्द लोक गायिका मालिनी अवस्थी, बॉलीवुड गायक ऐश्वर्य निगम, टीवी कलाकार ऋचा सोनी और कत्थक नर्तकी आरुषि निशंक ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को खूब झूमाया। कार्यक्रम के दौरान परमार्थ निकेतन के परम पूज्य श्री चिदानंद सरस्वती  साथ-साथ कई और संत और महात्माओं ने अपनी उपस्थिति से पूरे शो को आशीर्वाद प्रदान किया। हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने भजन और नृत्य का भरपूर आनंद उठाया। 'भजन रत्न' शो का यह उद्द्घाटन समारोह रामनवमी के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश में घूम-घूम कर भजन  गाने वाले उन युवाओं को ढूंढना है जिसकी गायिकी का एक अलग अंदाज है। उन सभी प्रतिभागियों को देश भर से चुन कर एक व्यापक मंच प्रदान करना ही इस शो का प्रमुख उद्देश्य है। 

'भजन रत्न' के उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ-साथ आस्था टीवी और राजनीति जगत के कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद थें। इस शो का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके, राष्ट्रगान 'जन-गन-मन' के धुन से शुरू हुआ और उसके बाद एक  से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने इस शाम को सांस्कृृतिक शाम में तब्दील कर दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि व् साहित्य्कार डॉ. संजय पंकज ने किया साथ ही इस शो में ऐंकरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले ऋचा  सोनी और ऐश्वर्य निगम ने भी समय-समय पर मंच को सँभालते हुए 'भजन-रत्न' के बारे में दर्शकों को अवगत कराया।  

इस अवसर पर 'अथ' ने अपनी एक पत्रिका 'अथ सृजन यात्रा' का भी लोकार्पण किया। जिसमे कई बड़े साहित्य्कार और उपस्थित अतिथियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए परम पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने अथ और आस्था दोनों की टीम को बधाई देते हुए ऐसी सांस्कृतिक प्रयासों को सफल होने का आशीर्वाद दिया। इस शो के निर्देशन की जिम्मेदारी टीवी की दुनिया के सफल और चर्चित निर्देशक संतोष बादल के हाथों में था साथ ही कैमरा और लाईट निर्देशन  धर्मेंद्र विश्वास की जिम्मेदारी थी। इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद अथ और आस्था दोनों मिलकर देश के कोने -कोने से भजन गाने वाले युवाओं को चुनकर स्टूडियों में लाएंगे और फिर प्रतियोगिता आधारित इस कार्यक्रम को गीत-संगीत की दुनियां में एक नए मुकाम तक  दिशा में सकारात्मक प्रयास शुरू की जायेगी।