Showing posts with label आस. Show all posts
Showing posts with label आस. Show all posts
संगीतमय कर्यक्रम का आयोजन

संगीतमय कर्यक्रम का आयोजन


AAS NGO और SRS ग्रुप ने मिलकर 19 अगस्त,2015 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संगीतमय कर्यक्रम का आयोजन किया। इस जोशीले और आज़ादी के जश्न में डूबी शाम में  मशहूर पंजाबी कलाकारों ने दर्शकों को खूब झुमाया। 'टशन ए आज़ादी' नाम से आयोजित इस कार्यक्रम के स्वागत भाषण में AAS की अध्यक्ष वर्षा गोयल ने मंच से सभी कलाकारों और दर्शकों को धन्यवाद देते हुए अपनी संस्था के उद्देश्य और कार्य को भी विस्तार से बताया! कार्यक्रम में भागीदारी कर रहे सभी दूसरे संस्थाओं के लोगों का मंच पर अभिवादन भी हुआ! इस कार्यक्रम में अथ एंटरटेनमेंट की सहभागिता को सराहते हुए  गोयल ने पंकज नारायण को भी धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद कैप्टन जय नारायण निषाद भी मौजूद थें। सभागार में पंकज नारायण ने सांसद महोदय का स्वागत किया।

कलाकारों ने  देश भक्ति गानों और पंजाबी तड़कों से कार्यक्रम में समां बांध दिए। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे थे। AAS इस तरह के कार्यक्रम समय- समय पर करती रहती है और इस माध्यम से सामजिक चेतना और जन विकास के विभिन्न मुद्दों को जनता के सामने पेश करती रहती है।

पंकज नारायण और अपूर्वा बजाज की अताउल्लाह खां से एक मुलाकात



 
पाकिस्तान के मशहूर गायक के साथ फुर्सत के पल... पाकिस्तान के मशहूर गायक अताउल्लाह खां के साथ फिल्म निर्माता पंकज नारायण और अथ एंटरटेनमेंट की निदेशक अपूर्वा बजाज... ये उस वक्त की तस्वीर है जब पुराना किला पर 12 अप्रैल को 'आस' के तत्वावधान में इबादत का आयोजन था, उस लाइव कंसर्ट में सरहद पार पाकिस्तान से शामिल होने के लिए ही अताउल्लाह खां आए थे। बॉलीवुड गायिका हर्षदीप कौर ने भी उस कंसर्ट के सुरीले शाम को और भी दिलकश 
बना दिया।