देश
के जाने माने संत तथा परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद
सरस्वती ने उत्तरराखंड के ऋषिकेश में गंगा तट पर फिल्म निर्माता पंकज
नारायण व अथ एंटरटेनमेंट की निदेशक अपूर्वा बजाज को सम्मानित किया। पंकज
नारायण को उनकी नृत्य नाटिका ‘गंगा अवतरण’ के काव्य लेखन के लिए ‘गंगा संस्कृति’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जानी-मानी
प्रतिष्ठित हस्तियों के अलावा चीन, नाइजेरिया, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड,
अमेरिका व अन्य देशों के विदेशी विद्वानों, संस्कृतिकर्मियों व पर्यटकों ने
भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर ‘ग्लोबल होली’ खेली गई व एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं।
रंग
की मनमोहकता के साथ इस कार्यक्रम में गंगा आरती भी हुई। परमार्थ निकेतन के
इस कार्यक्रम में एक बात और खास थी कि 14 मार्च को परमार्थ निकेतन की
संरक्षिका साध्वी भगवती सरस्वती का जन्मदिन भी था। कैलिफोर्निया में जन्मी,
लेकिन भारतीय संस्कृति से प्रभावित साध्वी भगवती की पहचान आज गंगा और
भारतीय संस्कृति के प्रमुख प्रचारकों व संरक्षकों में की जाती है। साध्वी
भगवती ने कहा कि पंकज की रचना एक अच्छी भूमिका निभा रही है और यह आने वाले
कल के लिए एक नया संदेश लेकर आएगा। वहीं स्वामी चिदानंद सरस्वती जी ने कहा
कि रचना में प्रयुक्त भाषा नदी की प्रवाह की तरह है जो पाठकों व दर्शकों के
सीधे हृदय में उतरती है।