Showing posts with label Ath Entertainment. Show all posts
Showing posts with label Ath Entertainment. Show all posts

भजन गायकों के लिए सुनहरा मौका



हमारा देश साधु-संतों का देश रहा है। लेकिन आधुनिकता के दौर में हम अपनी सांस्कृतिक महत्ता को खोते जा रहे हैं। इसी मद्देनज़र अथ एंटरटेनमेंट और आस्था की ओर से एक ऐसी पहल की जा रही है जिससे देश की संस्कृति को और सशक्त किया जा सके। देश के भजन गायकों को एक मंच देने के ख्याल से और भजन गायिकी को मुख्यधारा में लाने के विचार से ‘भजन रत्न’ का आयोजन किया जा रहा है। योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा संचालित पतंजलि के सहयोग से इस शो का मकसद देश के भजन गायकों की खोज कर उनकी प्रतिभा को तराशना है। अर्थात ऐसे नए भजन गायकों के प्रतिभा की खोज होगी, जो आज तक उचित मंच न मिलने के कारण अपनी आवाज़ (भजन गायिकी) को देश के सामने नहीं ला सके। भारतीय संस्कृति और हमारी सामाजिक सभ्यता को बढ़ावा देने के ख्याल से इस शो का उद्देश्य देश में आध्यात्मिक चेतना का विकास करना है। इस शो का पहला राउंड ऑडिशन राउंड होगा, जो 02 जून 2016 से मुंबई से शुरू हो रहा है। दिल्ली, कोलकाता, देहरादून, नोएडा, पटना, हैदराबाद, रांची जैसे 14 बड़े शहरों में भी इस शो का ऑडिशन शुरू होने जा रहा है। इस ऑडिशन में 15 वर्ष से लेकर 56 वर्ष तक के भजन गायक हिस्सा ले सकते हैं। दूसरा राउंड सेलेक्शन रिवाइव राउंड होगा। अथ एंटरटेनमेंट की निदेशक अपूर्वा बजाज बताती हैं कि यह ऐसा मंच तैयार होगा जिससे भजन गायक दुनिया में ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। तो अगर आप भजन गायक हैं और आप मंदिरों में भी गाया करते हैं, आपको सुर की परख है तो रहिए तैयार। आपके शहर में जल्द होगा ऑडिशन। 
आप अपनी आवाज़ की रिकॉर्डिंग के साथ अपना पूरा डिटेल  athentertainment@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।

14 मई 2016 के अंक में 'मिनी फिल्म रिपोर्टर' अखबार ने 'भजनरत्न' की ख़बर को विशेष जगह दी, आपका साभार।


अथ एंटरटेनमेंट, अनूप जलोटा, अपूर्वा, अपूर्वा बजाज, Ath Entertainment, Anoop Jalota, Patanjali, Pankaj Narayan, हरिभूमि, भजन रत्न, bhajan ratna, mini film reproter, मिनी फिल्म रिपोर्टर

14 मई 2016 के अंक में 'हरिभूमि' अखबार ने मनोरंजन पेज पर 'भजनरत्न' को ख़ासी जगह दी, इसके लिए धन्यवाद।


अथ एंटरटेनमेंट, अनूप जलोटा, अपूर्वा, अपूर्वा बजाज, Ath Entertainment, Anoop Jalota, Patanjali, Pankaj Narayan, हरिभूमि, भजन रत्न, bhajan ratna

'अमर उजाला' समाचार पत्र के 12 मई 2016 के दिल्ली-एनसीआर संस्करण में 'भजनरत्न' की ख़बर को प्रकाशित की गई। आभार।


'अमर उजाला' समाचार पत्र के 12 मई 2016 के दिल्ली-एनसीआर संस्करण में 'भजनरत्न' की ख़बर को प्रकाशित की गई। पतंजलि, अथ एंटरटेनमेंट व आस्था की ओर से आपका आभार।

अथ एंटरटेनमेंट, अनूप जलोटा, अपूर्वा बजाज, Ath Entertainment, Anoop Jalota, Patanjali, Pankaj Narayan, भजन रत्न, bhajan ratna, पतंजलि

'भजनरत्न': मीडिया कवरेज। आप सबका सहृदय आभार।

Special Coverage by 'Being Indian'

Special Coverage by 'StoryPick'

Special Coverage by 'Yahoo News '

Special Coverage by 'Yahoo News 


Special Coverage by 'Khas Khabar'

Special Coverage by 'Frify'

Special Coverage by 'Jansatta'

Special Coverage by 'Glamras.com'

Special Coverage by 'The Indian Express'


Special Coverage by 'Jansatta'

Special Coverage by 'Thatscoop'

Special Coverage by 'Prabhat Khabar'

Special Coverage by 'Outlook'

भजन रत्न: अनूप जलोटा, मालिनी अवस्थी होंगे निर्णायक मंडल में।

भक्तिरस पर आधारित भजनगीतों का सबसे बड़ा रियलिटी शो “भजन रत्न” के निर्णायक मंडल में अनूप जलोटा और मालिनी अवस्थी शामिल होंगे। भजन गायकों के लिए ये रियलिटी शो ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार किसी रियलिटी शो में भजन सम्राट अनूप जलोटा गायकों को भजन गायिकी के सुर को कैसे संवारा जाये, इसके टिप्स देते नज़र आएंगे, तो वहीं मालिनी अवस्थी भजनगीतों की लोक परम्परा को लेकर प्रतिभागियों को गुर सिखाएंगी। तो हो जाइए तैयार, आपके लिए है ये सुनहरा मौका, अपनी आवाज़ दुनिया को बताने का। जल्द ही शुरु होगा ऑडिशन आपके शहर में।