Showing posts with label Baba Ramdev. Show all posts
Showing posts with label Baba Ramdev. Show all posts

भजन रत्न: अनूप जलोटा, मालिनी अवस्थी होंगे निर्णायक मंडल में।

भक्तिरस पर आधारित भजनगीतों का सबसे बड़ा रियलिटी शो “भजन रत्न” के निर्णायक मंडल में अनूप जलोटा और मालिनी अवस्थी शामिल होंगे। भजन गायकों के लिए ये रियलिटी शो ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार किसी रियलिटी शो में भजन सम्राट अनूप जलोटा गायकों को भजन गायिकी के सुर को कैसे संवारा जाये, इसके टिप्स देते नज़र आएंगे, तो वहीं मालिनी अवस्थी भजनगीतों की लोक परम्परा को लेकर प्रतिभागियों को गुर सिखाएंगी। तो हो जाइए तैयार, आपके लिए है ये सुनहरा मौका, अपनी आवाज़ दुनिया को बताने का। जल्द ही शुरु होगा ऑडिशन आपके शहर में।