Showing posts with label LK Advani. Show all posts
Showing posts with label LK Advani. Show all posts

लालकृष्ण आडवाणी ने पंकज नारायण को किया सम्मानित


(नई दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में गंगा अवतरण की स्क्रिप्ट के लिए फिल्म निर्माता पंकज नारायण को सम्मानित करते भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, साथ में परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष व देश के जाने-माने संत स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज)


गंगा अवरतण की प्रस्तुति के बाद मंच से ‘गंगा’ बनी ऑरुषि व नृत्य नाटिका के लेखक पंकज नारायण को मुख्य अतिथि श्री लालकृष्ण आडवाणी ने सम्मानित किया। इस पूरे कार्यक्रम के संयोजन के लिए अथ एंटरटेनमेंट की निदेशक अपूर्वा बजाज को पं. बिरजू महाराज जी ने सम्मानित किया।

गंगा अवतरण की स्क्रिप्ट के लिए पंकज की हुई तारीफ


(नई दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में गंगा अवतरण की प्रस्तुति के दौरान मंच पर मौजूद भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी, पंडित जयकिशन महाराज, फिल्म निर्माता पंकज नारायण व अन्य अतिथि)


गंगा अवतरण की प्रस्तुति के बाद प्रतिभा आडवाणी द्वारा बनाई गई डोक्यूमेंट्री फिल्म ‘गंगा’ भी प्रदर्शित की गई। उसके बाद पंडित रितेश व रजनीश मिश्रा द्वारा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति हुई। श्री लालकृष्ण आडवाणी जी ने इस नृत्य नाटिका की भव्य प्रस्तुति की सराहना करते कहा कि इस प्रस्तुति के बाद भाषण नहीं दिया जा सकता, बल्कि महसूस किया जा सकता है। इस प्रस्तुति के लिए मैं ऑरुषि और अच्छे स्क्रिप्ट के लिए पंकज नारायण को बधाई देता हूं।

'गंगा अवतरण' की प्रस्तुति का बड़ी हस्तियों ने लिया आनंद


(नई दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में गंगा अवतरण की प्रस्तुति के दौरान मौजूद गण्यमान्य अतिथि व दर्शक)


नई दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में गंगा अवतरण की प्रस्तुति कार्यक्रम में भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक, कत्थक सम्राट पं. बिरजू महाराज, पातंजलि योगपीठ के आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालाकृष्ण जी, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती जी, फिल्म निर्माता पंकज नारायण व अथ एंटरटेनमेंट की निदेशक अपूर्वा बजाज शामिल हुए।