बड़ी हस्तियों ने भी इनके लगन को माना है...


 
फिल्म निर्माता पंकज नारायण और अपूर्वा बजाज... फिल्म इंडस्ट्री के उभरते ऐसे दो नाम जो हाल के दिनों में अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर चर्चे में हैं। वो चाहे देश के जाने-माने प्रतिष्ठित संत और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती हों, या योग गुरु बाबा रामदेव, या मशहूर आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण जी, या राजनीतिक क्षेत्र में देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, या वरिष्ठ पत्रकार आलोक पुराणिक, या गीताश्री... ऐसी कई बड़ी हस्तियां हैं जिन्होंने पंकज और अपूर्वा के सकारात्मक सोच को सराहा है। किन्हीं ने पंकज नारायण द्वारा बनाए गए 'कीटनाशक' डोक्टूमेंट्री को किसानों और देश के लिए वरदान कहा, तो किन्हीं ने गंगा अवतरण में पंकज की लेखनी को सलाम और सम्मानित किया। जल्द ही पंकज और अपूर्वा द्वारा निर्मित एक फिल्म भी रिलीज हो रही है। ऐसे में इंतजार है उसके दर्शकों के बीच धमाल का, क्योंकि कमाल तो होना ही है, आखिर इतनी शिद्दत, लगन और दुआएं बेकार नहीं जातीं...


EmoticonEmoticon