अगर आप गायन से जुड़े हैं और भक्तिभाव से भी प्रेरित हैं, या आप मंदिर में अक्सर भजन कार्यक्रमों में लेते हैं हिस्सा... आपको है उचित मंच की तलाश... तो मत होइए निराश... अपनी खूबी को दीजिए अपना पंख... 'पतंजलि' के सहयोग से 'अथ एंटरटेनमेंट' और 'आस्था' लेकर आ रहा है 'भजन रत्न'। हम ऐसे भजन गायकों की तलाश में हैं जिनमें कुछ करने का है जुनून। आप हिन्दुस्तान के किसी भी क्षेत्र से हों, किसी भी वर्ग से हों, बस बनाइए धुन और हो जाइए तैयार, जल्द ही आपके शहर में शुरू होगा ऑडिशन... आपमें ही से कोई बनेगा देश का 'भजन रत्न'...
Showing posts with label Indian Film maker. Show all posts
Showing posts with label Indian Film maker. Show all posts
पंकज नारायण की भावनाओं को बयां करते, उनके द्वारा लिखे ये शब्द-साधना
जब-जब
लगा कि मेरी हर बात एक रचना है, तब-तब दाहिने गाल पर किसी गरीब आदमी के
थप्पड़ से बना भारत का नक्शा महसूस किया। दादा जी कहते थे- बेटा, तुम्हारी
हर बात एक रचना हो न हो, पर हर रचना में एक बात हो और जब सुनसान सड़क पर
चलो तो उस समय तुम्हारी कोई औकात होः पंकज नारायण
जब
रात में दिमाग़ का शोर थोड़ा कम होता है तो मेरे भीतर एक तनहा शहर चादर
तान के सो जाता है। तब मेरा गांव रात भर जागता रहता है मेरे सपनों में,
रखवाली करता है मेरी नींद की । शहरों की तरह गांव अपनी तारीख नहीं बदलता।
शहर की कुछ तारीखें गांव को बदल देती हैं। मेरे साथ इसके कारण एक अच्छा
समीकरण घटित हुआ। गांव ने मुझे शहर पहुंचा दिया और शहर ने अपना बदला लेकर
मुझे गांव बना दिया। पंकज नारायण
रहस्य
को खोलती ज़ुबां हमेशा ज़मीन से निकलती है, नई फसल की तरह। नई फसल सपनों
की नमी से निकलती है, एक औरत की तरह। एक औरत निकलती है एक औरत से ही, पिछली
सदी की तरह। पिछली सदी निकलती है मां की आंखों से मेरी तरह। पंकज नारायण
फिल्म को एक नई दिशा देने की जुगत में पंकज और अपूर्वा
आज की फिल्में जहां एक ओर मनोरंजनपरक हैं, वहीं
एक भावपूर्ण पहलू को पीछे छोड़ती जा रही हैं। उसकी सबसे बड़ी वजह है कि मौजूदा
फिल्में जरूरत से अधिक व्यवसायिक तौर पर बनाई जा रही हैं। उनमें वो पहलू कहीं-न-कहीं
काफी कम दिखाई दे रहा है, जिन्हें आज भी दर्शकों और समाज का बहुत बड़ा हिस्सा
देखना चाह रहा है। फिल्में व्यवसायिक तो होती हैं, लेकिन समाज का आईना भी कहीं
जाती हैं। इसलिए उन स्तंभों को भूलना आधुनिकता के नाम पर समाज के साथ बेइमानी ही
तो है।
फिल्म की मौजूदा हालत बहस का मुद्दा बन चुका है। ऐसे
में फिल्म निर्माता पंकज नारायण और अथ एंटरटेनमेंट की निदेशक अपूर्वा बजाज ने जिस
शिद्दत के साथ फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया है और शुरुआत से ही सामाजिक मसलों
को उठाना प्राथमिक कार्यों में शुमार किया है, उसकी जितनी तारीफ करें कम है। पंकज नारायण ने डोक्यू ‘कीटनाशक’, गंगा अवतरण में
प्रस्तुति के लिए काव्य लेखन कर एक नया आगाज किया है। पंकज का मानना भी है कि वो
आगे भी जो फिल्म बनाएंगे, उसमें समाज को देखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। यही
कारण है कि उनकी हाल में रिलीज होने वाली फिल्म ‘चल गुरु हो जा शुरू’ भी पाखंडी बाबाओं पर आधारित है।
Subscribe to:
Posts (Atom)


